हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर बस डिपो में तैनात एचआरटीसी ड्राइवर संजय कुमार द्वारा आत्*महत्*

146

14-01-2025: Aj Di Awaaj

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर बस डिपो में तैनात एचआरटीसी ड्राइवर संजय कुमार द्वारा आत्*महत्* या किए जाने की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। आत्म*हत्* या से पहले संजय कुमार ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने धर्मपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) पर मानसिक उत्पीड़न और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए।

संजय कुमार, जो चार महीने पहले कुल्लू जिले से स्थानांतरित होकर धर्मपुर डिपो में आए थे, ने अपने बयान में बताया कि उन्हें बीते चार महीने से वेतन नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएम उन्हें लगातार धमकियां दे रहे थे और निलंबन की बात कहकर मानसिक दबाव बना रहे थे। इस दर्दना*क घटना से पहले संजय ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया। इलाज के दौरान उनके परिजनों ने जो वीडियो रिकॉर्ड किया है, वह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।