हैल्पलाइन 1076 पर जिला गुरदासपुर के 4153 नागरिकों ने घर बैठे प्रशासनिक सेवाओं का लाभ लिया – चेयरमैन रमन बहल

107

दफ़्तर जिला लोक संपर्क अधिकारी, गुरदासपुर

1076 पर कॉल करके घर बैठे ही प्रशासनिक सेवाओं का अधिकतम लाभ लें और अपने कीमती समय की बचत करें – रमन बहल

गुरदासपुर, 13 जनवरी 2025: Aj Di Awaaj

– मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा आम जनता को घर बैठे विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं का लाभ देने के लिए शुरू की गई 1076 हैल्पलाइन आम लोगों के लिए लाभदायक साबित हो रही है। इस हैल्पलाइन के माध्यम से अब तक जिला गुरदासपुर के 4153 नागरिकों ने विभिन्न सेवाओं का घर बैठे ही लाभ प्राप्त किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉरपोरेशन के चेयरमैन श्री रमन बहल ने बताया कि कोई भी नागरिक 1076 पर फोन करके 43 प्रकार की सेवाओं जैसे कि जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, लेबर कार्ड आदि का लाभ उठा सकता है। उन्होंने बताया कि विभिन्न दफ्तरों से संबंधित इन सरकारी सेवाओं के लिए आवेदक सरकारी प्रतिनिधि को अपने घर बुला सकता है, अर्थात इन 43 प्रकार के सरकारी कामों के लिए किसी भी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है।

चेयरमैन श्री रमन बहल ने बताया कि हैल्पलाइन नंबर 1076 के माध्यम से अब तक जिला गुरदासपुर के 4153 नागरिकों ने विभिन्न सेवाओं का घर बैठे ही लाभ प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा से आम लोगों के दफ्तरों में आने-जाने से उनके समय की बचत होती है। उन्होंने कहा कि इस सेवा के तहत सरकारी प्रतिनिधि नागरिक के घर जाकर उसका आवेदन लेता है, फोटो और अन्य दस्तावेजों को प्राप्त करता है और नागरिक का काम होने के बाद प्रमाण पत्र उनके घर पहुंचाता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदान की जा रही इस डोर स्टेप सेवा के जरिए 1076 पर कॉल करके घर बैठे ही प्रशासनिक सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपने कीमती समय की बचत करें।