Punjab Ludhiana AAP Supremo Arvind Kejriwal And CM Bhagwant Singh Mann Meeting Today Industrialists And Businessmen News| Ludhiana AAP by-election News | लुधियाना में बोले AAP सुप्रीमो केजरीवाल: 3 साल से पिछला कचरा साफ कर रहे, व्यापारियों की समस्याओं को सुना, दंगा पीड़ितों का विरोध-प्रदर्शन – Ludhiana News

101

लुधियाना में कारोबारियों को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और बैठक में उपस्थित कारोबारी।

लुधियाना में पंजाब के सीएम भगवंत मान एवं दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सोमवार शाम लुधियाना के होटल रेडिसन में कारोबारियों से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कारोबारियों की समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया

.

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की पुरानी सरकारों पर तंज कसा और कहा कि, आज जितना काम हम कर रहे हैं ये पुरानी सरकारों का कबाड़ा किया हुआ है। 3 साल में आम आदमी पार्टी सरकार ने कोई गंद नहीं मचाया। पिछला कचरा ही अभी तक हम साफ कर रहे हैं। जो काम पुरानी सरकारें नहीं कर पाई उसे हमने कर दिखाया।

ओटीएस की पालिसी आने के बाद अब लोगों को कोर्ट कचहरी के चक्कर नहीं काटने पड़ते। प्रो इंडस्ट्री के बहुत से मसले अभी लंबित है। केजरीवाल ने कहा कि कारोबारियों के सभी मुद्दे हमारी सरकार हल करेगी।

हैबोवाल में दंगा पीड़ित सीएम मान और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए।

हैबोवाल में दंगा पीड़ित सीएम मान और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए।

दंगा पीड़ितों ने किया प्रदर्शन

इससे पूर्व हैबोवाल में सीएम भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल से मुलाकात न होने से नाराज दंगा पीड़ितों ने समारोह के अंदर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

दंगा पीड़ित सुरजीत सिंह ने कहा कि कई बार सीएम भगवंत सिंह मान से मीटिंग के लिए समय मांगा। 2 बार समय देकर वह खुद नहीं आए। उनकी मांग है कि 1984 के कातिलों को सजा मिले। कांग्रेस के समय में जो 135 परिवारों के लाल कार्ड रद्द किए गए थे उन्हें बहाल किया जाए।

25 हजार के करीब दंगा पीड़ित परिवार हैं, उन्हें फ्लैट दिए जाए। दंगा पीड़ितों के बच्चों को नौकरियां दी जाए। आज बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से हैबोवाल में चल रहे सीएम के प्रोग्राम में उनसे मिलने जा रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने रोक लिया। महिलाओं के साथ भी पुलिस ने खींचतान की है।

विरोध प्रदर्शन करते दंगा पीड़ित

विरोध प्रदर्शन करते दंगा पीड़ित

यह तीसरे राउंड की बैठक : केजरीवाल

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा- पिछले 3 साल में ये तीसरे राउंड की मीटिंग है। 2022 में पहली मीटिंग की थी। उस समय कारोबारियों के कई मुद्दे हमने नोट किए थे। 2023 में दूसरी मीटिंग की थी। अब ये तीसरी मीटिंग है। चुनाव से पहले तो सभी मीटिंग करते हैं, लेकिन 2023 में कोई चुनाव नहीं थे, फिर भी हम व्यापारियों के बीच में आए। पीएसआईईसी ओटीएस पालिसी की मांग थी। ये मांग 32 साल से लंबित थी। उस समय दौरान भाजपा कांग्रेस और अकाली दल की सरकार थी, जिन्होंने ये काम नहीं किया। 3 साल में हमारी सरकार ने ओटीएस की पालिसी पास कर दी।

व्यापारियों को चूसने में लगे राजनेता

पिछले 40 साल के इतिहास को यदि मैं देखूं तो दुख होता है। कभी पंजाब रंगला था। हर क्षेत्र में पंजाब नंबर 1 पर था। लेकिन राजनीति में ऐसे लोग आ गए जो व्यापारियों को चूसने लग गए। हौजरी का सेंटर लुधियाना। जालंधर को स्पोर्ट्स सिटी कहा जाता था। केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब में ये हालात है कि 75 साल के माफिया को समाप्त करने में हमारी सरकार जुटी है। केजरीवाल ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या नशे की है। आज हर गली में नशा पहुंच गया है। यदि नशा को ना रोका गया तो हमारी इंडस्ट्री भी नहीं बच पाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि में नशा छुड़ाओ केन्द्र में गया तो वहां कई बच्चे दाखिल थे। उन बच्चों ने कहा कि वह 3 से 4 हजार रुपए का नशा करते है। इतने गरीब बच्चों के पास नशा पूर्ति के लिए पैसे कहां से आते हैं तो उन्होंने बताया कि छीनाझपटी करके पैसे इकट्‌ठा करते हैं। पुरानी सरकारों के समय में कई बड़े नेता नशे सप्लाई करने में शामिल थे। आज हमारा कोई विधायक या मंत्री नशे में शामिल नहीं है तभी हम खुलकर नशे के विरुद्ध युद्ध कर रहे हैं। नशे के खिलाफ जो स्टेप पंजाब ने उठाए है उतनी हिम्मत किसी सरकार ने नहीं दिखाई। नशा तस्करों के घरों पर बुल्डोजर चलवाए जा रहे है। जिन लोगों के हमने पहले नशे के सौदागरों के रूप में नाम लिए थे उन्हें भी अब छोड़ा नहीं जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि, पाकिस्तान से नशा लाने वाले ड्रोन को मौके पर ही गिरा दिया जाएगा। पंजाब में जहां कही भी नशा बिक रहा है उसके पैसों की सप्लाई कहां से हवाला राशि के जरिए जा रही है इस पर सरकार की नजर है। पंजाब के हर गांव में प्ले ग्राउंड बनाया जा रहा है ताकि बच्चे खेलों में भाग ले।

गैंगस्टरों के खिलाफ युद्ध छेड़ा: केजरीवाल

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ युद्ध छेड़ा गया है। क्राइम और फिरौती की काल जिन्हें भी आ रही है वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। पुलिस को रिपोर्ट करना जरूरी है, तभी अपराधियों को पकड़ा जा सकता है। लोग डरे नहीं लोगों के परिवारों की सुरक्षा सरकार खुद लेगी। इस तरह की काल दिल्ली में भी पहले बहुत आती थी। लोग डरे नहीं, पुलिस का साथ दे। पुलिस को फंड मुहैया करवाए जा रहे हैं। 112 नंबर पर जब भी पुलिस को काल करेगा तो पहले 30 मिनट रिस्पांस टाइम था, लेकिन अब जल्द ही 8 मिनट टाइम हो जाएगा।

भ्रष्टाचार के खिलाफ भी सरकार लगातार काम कर रही है। अभी हाल ही में मान सरकार ने भ्रष्ट तहसीलदारों पर एक्शन लिया है जो कि सराहनीय है। अगले 4 से 5 महीने में पब्लिक सर्विस को डोर स्टेप और सेवा केंद्रों में ले जाया जाएगा। रजिस्ट्रियों के अंदर काफी भ्रष्टाचार हो रहा है लेकिन जल्द उसका भी हल कर लिया जाएगा। एक काल सेंटर बनाया जा रहा है जो भी कोई व्यक्ति सरकारी दफ्तर में काम करवाने गया उसका फीडबैक लेने के लिए काल आया करेगी।

नई इंडस्ट्री पालिसी बना रहे : अरविंद

अरविंद ने कहा कि हम एक नई इंडस्ट्री पालिसी बनाने जा रहे है। हमारे टीम इस पर काम कर रही है। यदि बेहतर काम करना है तो नई टेक्नालॉजी से काम करेंगे। अब कापी पेस्ट से काम नहीं होगा। हमें ऐसी पालिसी बनानी है जो बाकी किसी स्टेट ने ना बनाई हो। ऐसी पालिसी इंडस्ट्रीलिस्ट ही बनाकर देंगे पास हम करेंगे। हम ऐसी पालिसी ला रहे है जिससे 45 दिनों में नए प्रोजेक्ट की अप्रूवल मिलेगी। यह पालिसी का जल्द नोटीफिकेशन भी आ जाएगा। 24 घंटे बिजली देना सरकार का वादा है जिसे पूरे भी किया जा रहा है। लुधियाना के रिहायशी एरिया में 227 नए ट्रांसफार्म लगाए जा रहे है ताकि बिजली की समस्या आम लोगों को ना आए। लेकिन अब कारोबार के लिए भी बिजली के मुद्दे पर सरकार काम करेगी। पंजाब में 12 हजार गांव है। 153 छोटे शहर और 113 बड़े शहर है। इन सभी जगहों के मेप बन रहा है। अगली डेढ़ साल में सभी सड़कें रिपेयर करवा दी जाएगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान संबोधित करते हुए।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान संबोधित करते हुए।

हम कमिशन लेने वाले नहीं हैं : भगवंत मान

कारोबारियों की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हम किसी तरह की लाल थैली या कमिशन वाले नहीं है। हम एक मिशन लेकर चल रहे हैं। हमारा मिशन रामलीला मैदान से शुरू हुआ था। कागजों का थब्बा लेकर जब अरविंद केजरीवाल पार्टी को रजिस्टर्ड करवाने और चुनाव चिन्ह लेने गए थे, उस दिन उनसे साथ कोई नहीं था। केजरीवाल ने पार्टी हमारे हाथ में दी कि देश के लिए काम करो। मान ने कहा कि 2027 में आम आदमी पार्टी 100 सीटों से विजेता बनेगी। कारोबारियों की मांगें आज सुनी है, अच्छा लगा है। इंडस्ट्री एक ऐसा फील्ड है जहां कोई न कोई कमी रहती ही है। लेकिन कारोबारियों के बीच जाकर उनकी समस्या को सुनना सरकार का काम है।

मान ने सुखबीर पर साधा निशाना मान ने सुखबीर पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रकाश सिंह बादल मेरे पिता समान हैं। उन्हें ये ही नहीं पता था कि प्रकाश सिंह ही उनके पिता हैं। ऐसे लोगों का हाथ हमने सत्ता दी हुई थी। मान ने कहा कि जब मैं पहली बार लुधियाना आया तो मेरे से ऑटो वाले ने 5 रुपए की जगह 25 रुपए ले लिए थे। उस समय मैं स्ट्रगलकरने के लिए शहर में आया था।

मान ने कहा कि लुधियाना शहर में कोई भूखा नहीं मर सकता। हम यहां कोई माफिया नहीं बनाने आए। भगवान किस इंसान में है, यह पता नहीं। हम आम घरों से निकले हुए बच्चे हैं। मान ने कहा कि यदि आज हमने काम नहीं किया तो आने वाली पीढ़ी हमें गालियां देगी, क्योंकि लोगों ने हमें भी 5 साल काम के दिए हैं। आज भी हालात यह है कि हम सीवरेज के ढक्कनों तक फंसे है। आज भी सीवरेज के ढक्कन लग जाने को हम विकास समझ रहे है।

आज उन्होंने जवाहर नगर कैंप और हैबोवाल के इलाकों का दौरा किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर मान और केजरीवाल का स्वागत किया। मान और केजरीवाल ने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

आज उन्होंने जवाहर नगर कैंप और हैबोवाल के इलाकों का दौरा किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर मान और केजरीवाल का स्वागत किया। मान और केजरीवाल ने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

हमारा मैनिफेस्टो लोगों को तंग ना किया जाए : मान

मान ने कहा कि हमारी सरकार का काम किसी को तंग करना नहीं है। हमारा मैनिफेस्टो ही यही है कि लोगों को तंग न किया जाए। मान ने कहा कि लुधियाना के राज्य सभा मेंबर का पैसा किसी समय बादल परिवार के गांव लंबी में लगा हुआ है। आज कारोबारियों ने कहा कि वंदे भारत शुरू की जाए लेकिन रेलमंत्री लुधियाना से ही संबंध रखता हैं, लेकिन उससे कारोबारियों को उम्मीद नहीं है तभी वह आज इस मुद्दे को आप सरकार में उठा रहे हैं।

सरकार कारोबारियों की इस समस्या का जल्द समाधान करवाने में जुटेगी। मान ने कहा कि पहले एक शताब्दी दिल्ली से बाया संगरुर जाती थी, लेकिन उलटे टाइम टेबल था जिस कारण ट्रेन खाली ही जाती थी। केंद्र सरकार को पता ही नहीं कि कौन सी ट्रेन के किस टाइम टेबल से लोगों को लाभ मिलेगा। मान ने कहा कि कारोबारी अक्सर मेरे घर सीधा ही आ जाते है। मेरा घर उनका अपना घर है।

मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल इनकम टैक्स के कमिश्नर रहे हैं। उनकी पत्नी अधिकारी रही है। देश के हित में परिवार उनका काम कर रहा है, लेकिन विरोधी सुबह से ही गालियां देनी शुरू कर देते है। विरोधी आज आप सरकार से बौखला गए है। पहले विरोधी कहते थे कि भगवंत मान एक साल ही निकालेगा। फिर कहने लगे कि दीवाली मुश्किल से निकालेगा। फिर प्रताप बाजवा कहने लगे कि 34 विधायक मेरे संपर्क में है, लेकिन उनका खुद का भाई उनके संपर्क में नहीं है। मान ने कहा कि लुधियाना हमेशा नंबर 1 रहा है और 1 नंबर ही रहेगा।

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को सिरोपा पहनाते जवाहर नगर इलाके के लोग।

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को सिरोपा पहनाते जवाहर नगर इलाके के लोग।

कारोबारी बोले- जटिलताओं को कम किया जाए कारोबारी उपकार सिंह आहुजा ने कहा कि आहुजा ने कहा कि इंडस्ट्री की समस्याएं कभी समाप्त नहीं हो सकती। हमेशा कोई न कोई काम अधर में रहता है। लाइसेंस को रिन्यू करने में जटिलताओं को कम किया जाए। लुधियाना में एक एग्जिबिशन सेंटर सरकार जरूर बनवाकर दे। बिजली को डबल लाइन किया जाए। प्रदेश में 5 के करीब रिसर्च और डिवेल्पमेंट सेंटर है उन्हें बेहतर बनाया जाए। मंत्री तरनप्रीत सोंध को काफी इंडस्ट्री का तजुर्बा है उन्हें खुद पता है कि क्या समस्याएं है। सिटी में सालेड मैनेजमेंट में सुधार किया जाए। सरकार ने जो वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम शुरू की है उसका कारोबारियों को काफी लाभ मिला है।

लुधियाना में हलवारा एयरपोर्ट बनने के कारण कारोबारियों को काफी लाभ मिलेगा। कारोबारी नीरज ने कहा कि फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री को भी पंजाब में शुरू किया जाए। हमेशा कारोबारी पंजाब पुलिस और सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते है।

कारोबारी पंकज शर्मा ने कहा कि एमपी संजीव अरोड़ा ने कारोबारियों को काफी सहयोग दिया है। अरोड़ा ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री के लिए काफी काम किया है। कोई भी इंडस्ट्री सरकार के बिना चल नहीं सकती। सरकार की इंडस्ट्री को हमेशा मदद मिलती है। कुछ और भी दिक्कतें है जिन पर सरकार ध्यान दे। विशेषकर बजट पर प्रदेश सरकार ध्यान दे। चाइना बनाता है 30 करोड़ बाइसाइकिल बनाते है जबकि 2 करोड़ साइकिल लुधियाना बनाता है।

सरकार को साइकिल इंडस्ट्री के लिए कोई बेहतर और टेक्नोलॉजी लानी चाहिए ताकि हम चाइना का मुकाबला कर सके। एमएसएमई को बूस्ट देना जरूरी है। हौजरी जो प्रदेश से बाहर गई है उसे सरकार को वापस पंजाब में लानी चाहिए। आज से बिजली बोर्ड का पहले फ्लाइंग स्कावड होता था। जिस कारण काफी इंडस्ट्री सहम में रहती थी। धीरे-धीरे उस स्कावड को बंद कर दिया गया जो कि सराहनीय है।

अपनी गलतियों के कारण अकाली दल जमीन से हुआ गायब

मान ने कहा कि जब शिअद नेता सुखबीर बादल मंच से संबोधन करते है तो उनके साथ 3 से 4 लोग ऐसे खड़े होते है जिन्हें भाषण में कही गई बात का भी पता नहीं होता बिना किसी बात के जयकारे लगा देते है। कई बार भाषण में ऐसी बात भी नहीं होती कि जयकारा लगाया जाए। इनकी यही गलतियों के कारण आज अकाली दल जमीन से गायब हो चुका है।

मान ने कहा कि मुझे कई पत्रकार सवाल करते है कि अकाली दल के बारे में क्या कहना चाहते है तो मेरा जवाब यही होता है कि जिनकी श्री अकाल तख्त साहिब में जाकर टांगे टूट जाए मैं उन्हें बारे में क्या कहूं। अब पता चला है कि कंधे उतर गया है।

अकाली दल की लीडरशिप बुरी तरह से हिल चुकी है। अकाली दल के स्प्रिंग नई डलने वाले हो गए है। मान ने कहा कि विरोधी इसी कारण कह रहे है कि भगवंत मान को कुर्सी से हटाओ क्योंकि आम लोगों के बच्चों को कुर्सी पर विरोधी बैठे देख नहीं सकते।

भगवंत मान बोले- केजरीवाल ने आम बच्चों को CM बनने का मौका दिया

अरविंद केजरीवाल ने पार्टी बनाकर आम बच्चों को मुख्यमंत्री, मंत्री या चेयरमेन बनने का मौका दिया है। मान ने कहा कि जब केजरीवाल ने पार्टी को रजिस्टर्ड करवाया उस समय मैं तो क्या पंजाब का कोई भी व्यक्ति उनके साथ नहीं था लेकिन आज केजरीवाल ने पंजाब के आम लोगों को मंत्री और मुख्यमंत्री तक आप पार्टी में बना दिया है।

मान ने कहा कि कई लोग हमारी पार्टी में भी सही नहीं है किसी व्यक्ति के अंदर घुस कर कोई नहीं देख सकता कि वह व्यक्ति कैसा है लेकिन जनता खुद ब खुद सही को जितवा देगी। मान ने कहा कि केजरीवाल आज खुल कर लोगों से पूछ सकते है कि 3 साल में मेरी सरकार कैसे पंजाब में चली।

अरविंद केजरीवाल स्पष्ट रूप से कहते है कि यदि मेरे काम अच्छे लगे तो मुझे वोट दे अन्यथा मुझे वोट मत दीजिए। भाजपा हर बार धोखाधड़ी से जीत जाती है लेकिन कभी तो ऐसा दिन आएगा जिस दिन सच का सूर्य चढ़ेगा। मान ने कहा कि आज तक भाजपा ने सिर्फ जोड़-तोड़ की राजनीति की है।

मान ने साधा आशु पर निशाना

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। जेल तक की यात्रा वह कर चुके हैं। केस कोई और खारिज हुआ है लेकिन बता कोई और रहे हैं। आशु पर जो पंजाब सरकार ने केस किया है वह तो अभी तक चल रहा है। जमानत पर आए व्यक्ति का क्या पता कितनी देर लोगों में रहे। मान ने कहा कि आशु के बोलने का तरीका बहुत गलत है।

कांग्रेस सरकार रहते उन्होंने जो एक महिला प्रिंसिपल की बेइज्जती की वह आज तक लोगों में चर्चित है। महिलाओं से कैसे बात करनी उन्हें इस बारे भी ज्ञान नहीं। हमारी सरकार प्रिंसिपलों को विदेशों में ट्रेनिंग के लिए भेज रही है तो कांग्रेस के समय प्रिंसिपलों की बेइज्जती की जा रही है।

अरविंद केजरीवाल बोले- रंगला पंजाब के लिए बड़े कदम उठाए जाएंगे

अभी पदयात्रा करते हुए आए हैं और लोगों से बातचीत की है। मैं पूछना चाहता हूं, 75 साल हो गए देश को आजाद हुए। कभी कोई मुख्यमंत्री जवाहर कैंप में आपको मिलने आया। मुख्यमंत्री छोड़ो कोई मंत्री भी नहीं आता होगा।

दूसरी बात जवाहर कैंप छोड़ो, कभी किसी मुख्यमंत्री की हिम्मत हुई कि वे जनता को माइक देकर पूछें कि वे क्या चाहते हैं। क्योंकि, उन्होंने लूट मचा रखी थी, घपले कर रखे थे। नशा उन्होंने शुरू किया था और पूरे पंजाब को बरबाद किया। उन्हें पता था कि माइक दे दिया तो गालियां पड़ेंगी।

ये दिखाता है कि कितनी इमानदार सरकार है। लोग कह रहे थे कि 20 दिन में तो चमत्कार हो रहा है। भ्रष्टाचार व नशे के खिलाफ एक्शन हो रहा है। लेकिन ये ट्रेलर है। जल्द ही रंगला पंजाब बनाने के लिए बड़े-बड़े कदम उठाए जाएंगे।

नशे के खिलाफ जो ये युद्ध छेड़ा है, पहले ये धंधा पार्टियां करती थी। इनके बड़े बड़े नेता इसमें हैं। आने वाले दिनों में इनके नेता पकड़े जाएंगे, बख्शे नहीं जाएंगे। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इनका मंत्री और कोई विधायक कोई भी नशे के इस धंधे में नहीं है। इसीलिए नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है और घर गिराए जा रहे हैं। पुलिस को भी चेतावनी दे दी गई है। हमारे बच्चे बरबाद हो रहे हैं, हमारी पीढ़ी बरबाद हो रही है।

पाकिस्तान से आता है ये नशा। वहां से ड्रोन से आते हैं, हमारे बच्चे वहां से लाकर इसे डिस्ट्रीब्यूट करते हैं। जब से ये कार्रवाई की है, तब से ड्रोन आ रहे हैं, लेकिन कोई उठाने नहीं जा रहा। पाकिस्तान भी बुरी तरह से झटपटा रहा है।

केजरीवाल ने संजीव अरोड़ा के लिए मांगे वोट

देश के अंदर दिल्ली और पंजाब दो सूबे हैं, जहां बिजली फ्री है। कहां से आया पैसा। ये कहते थे खजाना खाली है, हमने तो नहीं कहा कि खजाना खाली है। हमारे पास तो खजाना ही खजाना है। 18 करोड़ रुपए का इंजैक्शन, विदेश से आना था, इन्होंने अखबार में पढ़ा कि बच्चे को 18 करोड़ का इंजैक्शन चाहिए।

आप तो सिर्फ दुआ करते हो। संजीव अरोड़ा जी पंजाब से दिल्ली गए, उसके डॉक्टरों से बात की, अपनी तरफ से 2 करोड़ रुपए दिए। अखबार में इश्तहार दिया, बड़े बड़े लोगों से 18 करोड़ इकट्‌ठे कर इंजैक्शन लगवाया। ये वही करता है, जिसमें दिल होता है। ये अभी विधायक बने नहीं हैं, अभी से सड़कें बनवा रहे हैं और काम कर रहे हैं। जब ये जीत गए तो पता नहीं आपका क्या उद्धार कर देंगे। सिविल अस्पताल लुधियाना में चूहे दौड़ते थे, इन्होंने चंदा इकट्‌ठा करके इसे खूबसूरत बनवा दिया। वे भी चंदे के पैसे से।

आप लोगों से यही निवेदन है कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है। इन्हें जिता देंगे तो ये सभी अफसरों को आपके बीच में लाकर आपके छोटे से छोटे काम करवा देंगे।

होटल रेडिसन के बाहर पुलिस अधिकारी सुरक्षा के इंतजाम चैक करते हुए।

होटल रेडिसन के बाहर पुलिस अधिकारी सुरक्षा के इंतजाम चैक करते हुए।